बार बार लूज मोशन से परेशान हो गये हैं तो इन तरीकों को आजमाएं
लूज़ मोशन, जिसे दस्त या डायरिया भी कहा जाता है, एक आम पेट संबंधी समस्या है। इसमें दिन में कई बार पतला, पानी जैसा मल आने लगता है। यह स्थिति थोड़े समय के लिए भी हो सकती है और कई बार ज्यादा बिगड़ भी सकती है
बार बार लूज मोशन से परेशान हो गये हैं तो इन तरीकों को आजमाएं
लूज मोशन तब होता है जब आपकी आँतें खाना सही तरह से पचा नहीं पातीं या उनमें संक्रमण हो जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं: लोज़ मोशन (Loose Motion दस्त) बार-बार हो रहे हों तो घबराएँ नहीं। कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय अपनाएं
लूज मोशन होने के कारण
1. इंफेक्शन (सबसे आम कारण)
बैक्टीरिया: दूषित पानी या बासी खाना
वायरस: जैसे रोटावायरस
पैरासाइट्स: गंदा पानी
2. खराब या बासी खाना
गलती से खराब खाना खा लेने पर भी दस्त हो जाता है।
3. पानी की कमी गंदा पानी
शुद्ध पानी न पीने पर पेट खराब हो सकता है।
4. फूड पॉइजनिंग
अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो जाए तो यह फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
5. ज्यादा तेल-मसाले या फास्ट फूड
ऐसा खाना पचाने में मुश्किल होती है और लूज मोशन हो सकता है।
6. दवाइयों के साइड इफेक्ट
कुछ एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं दस्त कर सकती हैं।
7. पेट की एलर्जी
दूध या कुछ खास चीजें न पचने पर भी दस्त होता है।
8. तनाव
कई लोगों में मानसिक तनाव भी लूज मोशन का कारण बन जाता है।
लूज मोशन को ठीक करने के उपाय
तरल पदार्थ का सेवन: निर्जलीकरण से बचने के लिए खूब पानी, नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट घोल पिएं।
आहार: हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें, जैसे चावल, दही, केला, और खिचड़ी।
कुछ घरेलू उपाय:
नींबू और नमक: एक गिलास पानी में नींबू का रस और चुटकी भर नमक मिलाकर पिएं।
मेथी के बीज: मेथी के बीज चबाएं या इनका पाउडर बनाकर पानी के साथ लें।
लहसुन: लहसुन की एक कली सुबह खाली पेट खाएं।
अदरक: पाचन में सुधार के लिए अदरक का सेवन करें।
लूज मोशन को तुरंत रोकने के लिए
लूज मोशन को तुरंत रोकने के लिए, आपको खूब पानी पीकर शरीर में पानी की कमी को पूरा करना चाहिए और केला, चावल का पानी, दही जैसी चीजें खानी चाहिए। इसके अलावा, अदरक की चाय और नींबू-नमक-चीनी का घोल भी फायदेमंद हो सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें