भगवान की टूटी मुर्तियों का क्या करें जाने

 भगवान की  टूटी मुर्तियों का क्या       करें 

हम  सभी  के  घरों  में   देवी देवताओं की  पूजा की जाती है  ।  और  पुरी  श्रद्धा  और  विश्वास के  साथ  भगवान की  पूजा करने से  व्यक्ति  उन्हें  प्रसन्न  करता है  और  भगवान  का आशीर्वाद भी  प्राप्त करता है । और वास्तु शास्त्र  के अनुसार अगर  आप के घर में  एक  विशेष  पूजा स्थान भी होता है  और  अक्सर  पूजा के  दौरान या अन्य किसी भी  कारणों  से भी से भी  मूर्ति  टूट जाती है । तो   फिर इन  टूटी  मूर्तियों को क्या करना चाहिए?  तो  जाने विस्तार से 

   

                        खंडित मूर्ति - फोटो  

 

                       खंडित मूर्ति - फोटो 

भगवान की  टूटी मुर्तियों का क्या  करें  जाने

अक्सर ऐसा होता है कि  पूजा के   समय  गलती से  मूर्ति पर हाथ लग जाने से या  किसी कारण से  गिरकर  मूर्ति टूट जाती है । जब भगवान की  कोई मूर्ति  किसी भी प्रकार से  टूट जाती है । तो उसे  खंडित कहा जाता है । ऐसा मानते है कि अगर घर में कोई बुरी चीज प्रवेश कर जाती है, तो आपकी पूजा के कारण भगवान उस बुराई को अपने ऊपर ले लेते हैं, जिससे मूर्ति नष्ट हो जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि मूर्ति इस प्रकार खंडित हो जाए तो उसे घर से बाहर निकालकर नदी में बहा देना चाहिए। 

भगवान की  टूटी मुर्तियों का क्या  करें  जाने

भगवान की टूटी हुई मूर्तियों को जितनी जल्दी हो सके घर से हटा देना चाहिए। घर में लंबे समय तक टूटी हुई मूर्तियां रखने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। एक बार भगवान की मूर्ति की प्रतिष्ठा हो जाने के बाद उसे लावारिस नहीं छोड़ना चाहिए या पानी में प्रवाहित नहीं करना चाहिए। ऐसी मूर्तियों को नजदीकी मंदिर या पुजारी को दे देना चाहिए जो इनका उचित उपयोग करेगा।

वहीं जिन मूर्तियों की  प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है उन्हें जल में या किसी पवित्र स्थान पर विसर्जित कर देना चाहिए। यह भी याद रखें कि अगर आपके घर में मूर्तियां या फ्रेम वाली तस्वीरें हैं तो अपने घर या पूजा कक्ष में टूटे फ्रेम वाली तस्वीरें रखने से बचें। अगर आप फोटो रखना चाहते हैं तो फ्रेम बदल लें या नया फ्रेम लगा लें।  घर में खंडित मूर्तियां रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। परिणामस्वरूप घर में ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। टूटी हुई मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर का माहौल खराब होने लगता है। मूर्ति को कूड़ेदान में न फेंकें और न ही किसी गली या पेड़ के नीचे लावारिस छोड़ें। ऐसा करके कृपया  पाप के  भागीदारी नहीं बने 


 ये भी पढ़े 👇
अगर आप  को  मेरी  यह इनफार्मेशन  अच्छ
 लगी हो तो मुझे फॉलो करे 


https://fayadanuksaan.blogspot.com/2025/09/5.htmlhttps://fayadanuksaan.blogspot.com/2025/09/5.html


टिप्पणियाँ